मिथुन चक्रवर्ती 7 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी की रैली में बीजेपी जॉइन कर सकते हैं
कोलकाता
बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) रविवार को बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड मैदान रैली (PM Modi in Kolkata) में मौजूद रहेंगे। पिछले महीने ही मिथुन ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
मिथुन के आने पर बीजेपी नेता का गोलमोल जवाब
मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में आने की खबरों पर हालांकि अभी कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मिथुन के बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर कहा, 'अगर वह बीजेपी में आते हैं तो यह बंगाल और हमारी पार्टी दोनों के लिए अच्छा होगा। अगर वह प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हैं तो बंगाल के लोगों को खुशी होगी।'
TMC से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं मिथुन
बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्हें अप्रैल 2014 में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था और वह अप्रैल 2014 से दिसंबर 2016 तक सदन में रहे।
बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होनी है। 27 मार्च को पहले चरण के लिए वोट पड़ेंगे। 2 मई को नतीजे आएंगे। चुनाव से पहले बंगाल की राजनीति और कला-संस्कृति से जुड़े नामी चेहरों को अपनी पार्टी में शामिल करने की राजनीतिक दलों में होड़ लगी है।

पाठको की राय